छठ पूजा के लिए घाटों का किया गया निरीक्षण

0
13
Advertisement

शाहजहांपुर। छठ पूजा पर्व को लेकर नगर क्षेत्र के लोधीपुर एवं खन्नौत नदी स्थित घाट के किनारे नगर निगम टीम ने छठ पूजा को सफल बनाने हेतु की जा रही तैयारियों का निरीक्षण नगर आयुक्त ने किया गया। जन मानस द्वारा छठ पूजा पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के दृष्टिगत छठ पूजा पर्व को सफल बनाने हेतु नगर निगम टीम को निर्देश दिए गए। नगर निगम द्वारा शुद्ध पेयजल, मोबाइल टॉयलेट के साथ- साथ कूड़े के सही निस्तारण हेतु नील व हरे रंग की डस्टबिन की व्यवस्था कराये जाने के भी निर्देश दिए गए। छठ पूजा पर्व के अवसर पर पूजा सामग्री हेतु अर्पण कलश लगवाए जाने एवं नदी के जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए कपड़े के जाल से बैरिकेडिंग कराये जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। छठ पूजा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सहायता एवं जन जागरूकता हेतु नगर निगम ने कैम्प लगाकर निकाय कर्मियों व वालिंटियर के माध्यम से कूड़े के निपटान हेतु जागरूकता के लिए पम्पलेट वितरण एवं नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी कराये जाने हेतु निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार मिश्रा, अवर अभियंता सिविल मनोज कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here