नैपियर घास (रूट स्लिप) उत्पादन योजना से दूर होगी हरे चारे की कमी, पशुपालकों , किसानों और गो-आश्रय स्थलों को मिलेगा अनुदान

0
2
Advertisement

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनपदों में हरे चारे की 44 प्रतिशत तथा सूखे चारे की 21 प्रतिशत की कमी को दूर कर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने के लिए ‘चारा नीति 2025-26‘ के अन्तर्गत नैपियर घास (रूट स्लिप) उत्पादन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत जनपद के पशुपालकों, प्रगतिशील किसानों एवं गौ आश्रय स्थलों को निःशुल्क नैपियर घास की जड़े (रूट स्लिप) प्रदान करने के साथ-साथ खेत की तैयारी एवं उर्वरक (खाद) के लिए नकद अनुदान दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त, गौवंश आश्रय स्थलों से सम्बद्ध चारागाह/भूमि में फसली हरा चारा (जायद/खरीफ/रबी) की बुवाई हेतु सम्बन्धित ग्राम पंचायतों को 22,000 प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।  
      पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के अन्तर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रथम वर्ष में रोपण हेतु नैपियर घास की उन्नत जडें एवं गांठें पूर्णतः निःशुल्क दी जाएंगी। किसानों, पशुपालकों व गो-आश्रय स्थलों को जड़ें उगाने, खेत की तैयारी तथा खाद आदि के प्रबन्धन के लिए 20,000/-(बीस हजार रूपये) प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान मिलेगा, जबकि गोशालाओं से जुड़ी ग्राम पंचायतों को सम्बन्ध चारागाह/भूमि में मौसमी हरा चारा (जायद/खरीफ/रबी) बोने के लिए 22,000 प्रति हेक्टेयर की दर से राशि दी जा रही है। पारदर्शी भुगतान प्रक्रिया के तहत अनुदान राशि लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी (क्ठज्) के माध्यम से दो किस्तों में सीधे भेजी जायेगी।
       इस योजना का लाभ जनपद में संचालित पंजीकृत गोशालाएं, गो-आश्रय स्थलों तथा इच्छुक प्रगतिशील किसान एवं पशुपालक उठा सकते हैं। योजना के अन्तर्गत आवेदन करने हेतु लाभार्थी के पास न्यूनतम 0.2 हेक्टेयर सिंचित भूमि होना अनिवार्य है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक आवेदकों को अपने आवेदन पत्र के साथ आवेदक की आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति, भूमि के स्वामित्व का प्रमाणपत्र (अद्यतन खसरा-खतौनी की नकल) तथा बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति (जिसमें खाता संख्या एवं आई0एफ0एस0सी0 कोड स्पष्ट अंकित हो)। आदि दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
       जनपद के समस्त पशुपालकों एवं कृषकों से अपील है कि वर्ष भर पौष्टिक हरे चारे की उपलब्धता बनाए रखने के लिए बहुवर्षिय नैपियर घास की खेती अपनाएं और शासन की इस जनकल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया हेतु इच्छुक लाभार्थी अपने निकटतम राजकीय पशु चिकित्सालय अथवा जिला मुख्यालय स्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here