जिला उद्योग केन्द्र परिसर में 03 दिवसीय वृहद रोज़गार मेला सम्पन्न

0
2
Advertisement

बहराइच। उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा ने बताया कि 03 दिवसीय वृहद रोज़गार मेले के तीसरे दिन वृहस्पतिवार को जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के परिसर में वृहद ऋण वितरण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रणी जिला प्रबन्धक इंडियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया एवं यूनियन बैंक आफ इण्डिया द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपायुक्त उद्योग श्री वर्मा के निर्देशन में बैंको से निरस्त पत्रावलियों तथा बैंक में लम्बित पत्रावलियों के लगभग 450 आवेदकों को फोन से सूचित करते हुए वृहद ऋण मेलेे में प्रतिभाग करते हुए 150 आवेदकों के ऋण विषयक त्रुटियों को ठीक करवाकर बैंकों को पुनः प्रेषित किया गया है।
                       :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
मात्स्यिकी दिवस पर 21 नवम्बर को आयोजित होगा सेमिनार/शिविर
ब्लाक सभागार कैसरगंज में आयोजित होगा सेमिनार
बहराइच। प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य बाबू राम ने बताया कि विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर मत्स्य विभाग, बहराइच द्वारा विकास खण्ड कैसरगंज के सभागार में 21 नवम्बर 2026 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से सेमिनार/कैम्प का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर जनपद के मत्स्य पालकों एवं मत्स्य गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों को मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। साथ ही मत्स्य पालकों का एनएफडीपी पंजीकरण कराया जायेगा एवं किसान ब्रोडिट कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। प्र. सहायक निदेशक मत्स्य द्वारा जनपद के मत्स्य पालकों से अपेक्षा की गई है कि सेमिनार/कैम्प में प्रतिभाग कर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठायें।
                   

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here