मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) की मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

0
9
Advertisement

अलीगढ़ : मण्डलायुक्त ओ.पी. आर्य की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं जनशिकायतों के निस्तारण की विस्तृत मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डलायुक्त ने जल जीवन मिशन ग्रामीण से जुड़े विभागीय अधिकारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि मा० मुख्यमंत्री जी एवं शासन की मंशा के अनुरूप चिन्हित ग्रामों में प्रत्येक घर तक नल से स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की जाए। जल जीवन मिशन जैसे जनहितकारी कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम में प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं बेसलाइन सर्वे के आधार पर घरों को जोड़ते हुए पेजयल की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाए।
मण्डलायुक्त ने अधीक्षण अभियंता जल निगम को निर्देशित किया कि प्रत्येक परियोजना वाले ग्राम में पाइपलाइन की गुणवत्ता, जंक्शन की स्थिति तथा जलापूर्ति व्यवस्था का गंभीरता से परीक्षण कराया जाए। पाइपलाइन बिछाने के नाम पर खोदी गई गलियों की स्थिति की जल निगम के अधीक्षण अभियंता द्वारा नियमित समीक्षा की जाए, यदि भविष्य में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित उच्चधिकारी के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
मण्डलायुक्त ने संयुक्त विकास आयुक्त को निर्देशित किया कि जिन ग्रामों में पाइपलाइन डालने के उपरांत क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कराया गया है, उसकी सूची लेकर आगामी 15 दिन में सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य के बाद गांवों में आमजन को असुविधा का सामना करना पड़े, यह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रत्येक ग्राम में बिछाई गई पाइपलाइन की कुल लंबाई, प्रस्तावित एवं दिए गए कनेक्शनों की संख्या, सोलर व्यवस्था सहित परियोजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का विवरण सार्वजनिक सूचना बोर्ड पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए। विद्युत विभाग परियोजना स्थलों पर विद्युत लाइन बिछाने, कनेक्शन एवं अन्य लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराए। विद्युत संबंधी समस्याओं से संबंधित तीन स्थलों पर कार्य अवशेष है, इनको सम्मिलित करते हुए मुख्य अभियंता विद्युत द्वारा 10 दिन के अंदर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे कि जनता को समय से जनोपयोगी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Advertisement

मण्डलायुक्त ने पेयजल की गुणवत्ता को सर्वाेपरि बताते हुए नियमित एवं समयबद्ध वाटर टेस्टिंग कराने तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विगत दो माह में वाटर क्वालिटी चेकिंग से संबंधित शिकायतों पर की गई कार्रवाई की ग्रामवार सूची प्रस्तुत करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता जल निगम को दिए।
मण्डलायुक्त ने समीक्षा के दौरान जनपद एटा की तहसील अलीगंज के ग्राम बनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 24 अक्टूबर से लंबित जनशिकायत के निस्तारण में गंभीर लापरवाही, अन्य शिकायतों की समय से मॉनीटरिंग न करने पर पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित जेई जल निगम को प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत करने के निर्देश दिए। तो वहीं हाथरस में एसटीपी निर्माण कार्य से संबंधित समस्त कार्यवाही प्रत्येक दशा में दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जेडीसी मंशाराम यादव, अधीक्षण अभियंता जल निगम लोकेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत, मण्डल के सभी जनपदों के अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here