
Advertisement
बहराइच। उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा ने बताया कि 03 दिवसीय वृहद रोज़गार मेले के दूसरे दिन बुधवार को जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बहराइच के परिसर में वृहद ऋण वितरण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रणी जिला प्रबन्धक इंडियन बैंक, भारतीय स्टेट आफ इण्डिया, बैंक आफ महाराष्ट्रा, यूनियन एवं बैंक आफ बड़ौदा द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपायुक्त उद्योग कें निर्देशन में बैंको से निरस्त पत्रावलियों तथा बैंक में लम्बित पत्रावलियों के सन्दर्भ में लगभग 450 आवेदकों को फोन से सूचित किया गया। बृहद मेंले में प्रतिभाग करने वाले 65 लाभार्थियों की ऋण विषयक त्रुटियों को ठीक करवाकर बैंकों को पुनः प्रेषित किया गया है।
Advertisement
Advertisement








