अलीगढ़ : उप श्रम आयुक्त नदीम अहमद ने सर्व साधारण विशेषकर औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधकों, सेवायोजकों व श्रमिक संगठनों, ईंट भट्टा सेवायोजकों, तालानगरी औद्योगित क्षेत्र, औद्योगिक इकाइयों, श्रमिक कालौनियांे, निर्माण स्थलों, ईंट-भट्टों श्रमिक आवास क्षेत्रों एवं अन्य श्रमिक बहुल स्थलों पर कार्यरत व निवासरत श्रमिकों को सूचित किया है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 16 दिसंबर 2026 तक है।
उन्होंने बताया कि 01.01.2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले अपंजीकृत व्यक्तियों व 01 अप्रैल 2027, 01 जुलाई 2027 एवं 01 अक्टूबर 2027 की आगामी अर्हता तिथियों के संभावित पात्र युवाओं को आवेदन हेतु जागरूक करें और सम्बन्धित ईआरओ, एईआरओ एवं बीएलओ से समन्वय कर नए पात्र मतदाताओं के फार्म-6 एवं पूर्व से पंजीकृत व्यक्तियों के निवास परिवर्तन के लिए आवश्यकतानुसार फार्म-8 भरवाने में सहायता दें। दोहरे पंजीकरण से बचेें।
उन्होंने बताया कि मतदाता पंजीकरण के लिए 21 नवंबर तक श्रम विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, श्रम विभाग के नोडल अधिकारी सहायक श्रम आयुक्त सुरेन्द्र राकेश के मोबाइल नं0-9910617689, सहायक नोडल अधिकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशीष कुमार अवस्थी के मोबाइल नं0-9936337691 एवं कार्मिक रवि के मोबाइल नं0-8057669567 पर सम्पर्क कर अधिक जानकारी पा सकते हैं।
मतदाता पंजीकरण के लिए श्रम विभाग द्वारा 21 नवंबर तक औद्योगिक क्षेत्रों में लगेंगे विशेष कैंप
Advertisement
Advertisement
Advertisement








