क्रॉस कंट्री एडवेंचर एवं प्रचारात्मक उड़ान अभियान: अलीगढ़ एयरपोर्ट पर 20 नवंबर को आएंगे तीन माइक्रोलाइट विमान

0
1
Advertisement

अलीगढ़ : भारतीय सेना द्वारा ’’वन्दे मातरम’’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन माइक्रोलाइट विमानों को सम्मिलित करते हुए एक क्रॉस कंट्री एडवेंचर एवं प्रचारात्मक उड़ान अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 16 नवम्बर 2026 को गया (बिहार) से प्रारम्भ होकर 03 दिसम्बर 2026 को बेंगलुरु (कर्नाटक) में समाप्त होगा। इसके पश्चात 09 दिसम्बर 2026 को बेंगलुरु में एक एयर शो आयोजित किया जाएगा। यह अभियान देश के विभिन्न शहरों एवं राज्यों से होकर 21 उड़ान दिवसों में लगभग 4443 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
कमांडिंग आफिसर 8 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी कर्नल अभ्यास अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उक्त तीन माइक्रोलाइट विमानों का अलीगढ एयर पोर्ट पर 20 नवम्बर को प्रातः 10ः00 बजे आगमन होगा। इस दौरान एनसीसी कैडेटों को माइक्रोलाइट विमान में उड़ान का एक अनूठा एवं ऐतिहासिक अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विमानन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उपयुक्त निर्धारित स्थानों पर प्रचारात्मक एयर शो एवं विमानन जागरूकता संबंधी गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी, ताकि एनसीसी कैडेटों को विमानन की रोमांचक दुनिया से परिचित कराया जा सके ताकि उन्हें सशस्त्र सेनाओं, विशेष रूप से भारतीय सेना एवं उससे संबंधित विमानन क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here