राष्ट्रीयता और कौमी एकता के प्रतीक लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह का किया गया आयोजन

0
5
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 33;
Advertisement

 राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सेठ दयाल इंटर कॉलेज सभागार बिसवां,सीतापुर में किया गया।

Advertisement

 जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुलदीप सिंह यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम शिक्षा प्राप्त करेंगे तभी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की सभी बातों का अच्छी तरह से अनुसरण कर पाएंगे। 

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन और कार्य हमें सिखाता है कि एकता में शक्ति है, और हमारा देश एकता के बिना नहीं चल सकता। कार्यक्रम आयोजक उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत के जिला अध्यक्ष सिराज अहमद ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरदार पटेल जैसा राष्ट्रीय स्तर का लौह पुरुष न बन सके लेकिन उनके आदर्शों को अपना कर कम से कम स्थानीय लौह पुरुष तो बनें। सफल संचालन कर रहे मकसूद अली आजाद,प्रवक्ता अंग्रेजी ने कहा कि सरदार पटेल ने महात्मा गांधी के साथ मिलकर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मकसूद अली आजाद ने सिराज टाइम्स अखबार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है।कार्यक्रम को शिवकुमार खेतान, दुर्गा प्रसाद गौतम,अजीत आर्य,आनंद खत्री, फारुक रशीद फारूकी मौलाना फहीम जामई, राशिद अली,सलीम कुरैशी,नय्यर शकेब आदि ने संबोधित किया‌। अंत में कार्यक्रम आयोजक वरिष्ठ पत्रकार सिराज अहमद ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांकन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत सह आयोजक पत्रकार वहाजुद्दीन ग़ौरी द्वारा माल्यार्पण से किया गया। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here