राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 04 नंवबर को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल मुकन्दपुर में

0
3
Advertisement

छात्र-छात्राएं करेंगे प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण

Advertisement

अलीगढ़ : विगत 30 वर्षों से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद्, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में इसे अधिक प्रभावशाली बनाने के लिये पश्चिम उत्तर प्रदेश के 38 जिलों की इंडियन साइंस कम्यूनिकेशन सोसाइटी को नोडल एजेन्सी नियुक्त किया गया है। इस वर्ष बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय “Science and Innovation for Sustainability” निर्धारित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 पूरन सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 04 नवंबर बुधवार को प्रातः 09ः30 बजे से आगरा रोड स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल मुकन्दपुर में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन में पंजीकृत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण किया जाना है।
उन्होंने समस्त प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक राजकी, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीईएसई बोर्ड विद्यालय, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालय (बेसिक शिक्षा) को निर्देशित किया है कि जिन छात्र-छात्राओ द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण किया गया है उनका प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण तैयार कर नोडल शिक्षक एवं शिक्षिका के साथ निर्धारित समय व स्थान पर प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिक जानकारी के लिए कार्यक्रम के प्रभारी राजीव अग्रवाल समन्वयक जिला विज्ञान क्लब के दूरभाष नंबर 8938884515 एवं कार्यक्रम संयोजक नोडल नितिन पचौरी के दूरभाष नंबर 9540802264 सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल मुकन्दपुर से संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here