प्रारम्भिक अर्हता (पीईटी) परीक्षा केन्द्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

0
5
Advertisement

केन्द्र व्यवस्थापकों को सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के दिये गये निर्देश

बहराइच । परीक्षा नियंत्रक, उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा 30 अक्टूबर को जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.) की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से परीक्षा के प्रथम दिवस की प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक सम्पन्न होने वाली परीक्षा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत तथा अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार के साथ भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्र महिला पीजी कालेज, तारा महिला इण्टर कालेज तथा किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच का निरीक्षण कर नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केन्द्र व्यवस्थापकों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने सीसीटीवी कैमरों के लिए स्थापित किये गये कन्ट्रोल रूम का अवलोकन परीक्षा कक्ष के अन्दर की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों को प्रत्येक दशा में क्रियाशील रखा जाये तथा सभी महत्वपूर्ण चरणों की व्यवस्थित ढंग से वीडियोग्राफी भी करायी जाय।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए। परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त सतर्कता बनाए रखें, अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा अवांछनीय गतिविधि पर सतत निगरानी रखें। परीक्षा अवधि के दौरान पुलिस बल की प्रभावी तैनाती एवं लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि 01 नवम्बर को भी जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो पालियों प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पॉली की परीक्षा अपरान्ह 03ः00 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.) की लिखित परीक्षा सम्पन्न होगी।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here