उच्च शिक्षा और अंतर्विषयी वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में लखनऊ विश्वविद्यालय ने एक और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठित वैश्विक रैंकिंग एजेंसी टाइम्स हायर एजुकेशन (ज्भ्म्) द्वारा श्मिट साइंस फेलोज़ के सहयोग से जारी इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2027 में लखनऊ विश्वविद्यालय को 501-600 के वैश्विक रैंक बैंड में स्थान प्राप्त हुआ है तथा इसका समग्र स्कोर 35.7-38.3 रहा है। इस वर्ष रैंकिंग में 102 देशों एवं क्षेत्रों के कुल 1,058 उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन किया गया है।
प्रमुख मूल्यांकन आयामों में प्रदर्शन
प्रोसेस (च्तवबमेे) में 45.8 अंक के साथ सर्वाधिक बेहतर प्रदर्शन रहा है, जो अंतर्विषयी अनुसंधान हेतु अनुकूल संस्थागत वातावरण, आधारभूत संरचना और विभिन्न विषयों के मध्य सहयोग को प्रमाणित करता है। आउटपुट्स (व्नजचनजे) में 35.3 अंक प्राप्त हुआ है, जो अंतर्विषयी शोध प्रकाशनों, उनकी गुणवत्ता और अकादमिक प्रतिष्ठा को दर्शाता है। इनपुट्स (प्दचनजे) में 35.2 अंक प्राप्त हुआ है, जो अनुसंधान हेतु उपलब्ध संसाधनों एवं वित्तीय निवेश का परिचायक है।
यह उपलब्धि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (छम्च् 2020) की बहुविषयक शिक्षा, नवाचार और ज्ञान सृजन की परिकल्पना के पूर्णतः अनुरूप है।
कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी का वक्तव्य
रैंकिंग 2027 में लखनऊ विश्वविद्यालय का स्थान बनाना प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के दूरदर्शी नेतृत्व, मार्गदर्शन और विजन के परिणामस्वरूप एवं हमारे शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के सामूहिक परिश्रम का सुफल है। अंतर्विषयी अनुसंधान सामाजिक, आर्थिक, तकनीकी एवं पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विश्वविद्यालय अनुसंधान की समृद्ध संस्कृति विकसित करने और अंतर्विषयी सहयोग को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
– प्रो. जय प्रकाश सैनी, कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय
अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका लखनऊ विश्वविद्यालय
Advertisement
Advertisement
Advertisement








