उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुये बच्चों एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कक्षा- 06 व 09 में प्रवेश सम्बंधित सूचना

0
3
Advertisement

उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, सिठौली कलां, मोहनलालगंज, लखनऊ में लखनऊ मण्डल के जनपद- लखनऊ, लखीमपुर, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई के उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत तीन वर्ष की बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों तथा कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुये बच्चों एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अन्तर्गत पात्र बच्चों हेतु शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिये कक्षा-6 में उपलब्ध कुल 140 सीट (70 बालक एवं 70 बालिका) व कक्षा-9 में उपलब्ध कुल 8 सीट (बालिका) पर अटल आवासीय विद्यालय लखनऊ में प्रवेश हेतु ऑफलाइन/ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।

Advertisement

आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 तक दिनांक 20.11.2026 से निःशुल्क सम्बंधित जनपद के श्रम कार्यालय/जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय/बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय/जिला विद्यालय निरीक्षक/खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों एवं अटल आवासीय विद्यालय, लखनऊ से सामान्य निर्देश सहित प्राप्त किये जा सकते हैं। पूर्ण भरे हुये आवेदन पत्र समस्त वांछित अभिलेखों एवं तीन अतिरिक्त फोटो के साथ दिनांक-05.01.2027 की सायं-05ः00 बजे तक सम्बंधित जनपद के श्रम विभाग कार्यालय में जमा कराये जा सकते हैं। इसके अलावा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 05.01.2027 सायं 05ः00 बजे तक, परीक्षा तिथि- 31.01.2027 तथा परीक्षा का समय- प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक है।

प्रवेश परीक्षा लखनऊ मण्डल के आवर्त जनपदों- लखनऊ, लखीमपुर, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई में सम्पन्न होगी। प्रवेश परीक्षा का स्थान प्रवेश पत्र के माध्यम से अवगत कराया जायेगा। प्रवेश पत्र प्रवेश परीक्षा दिनांक से एक सप्ताह पूर्व श्रम विभाग के जनपदीय कार्यालय द्वारा अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दिये जायेंगे। चयन परीक्षा अवधि 02 घंटे होगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट ;नचइवबू.पदद्ध पर देखे व आवेदन पत्र भी यहाँ से डाउनलोड/आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here