लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयुक्त कार्यालय में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

0
3
Advertisement

गोण्डा। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आज आयुक्त कार्यालय महाराजा सुहेलदेव सभागार गोण्डा में मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

Advertisement

समारोह में मण्डलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने, देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने अपनी अद्वितीय राजनीतिक दूरदर्शिता एवं दृढ़ संकल्प से देश की रियासतों का एकीकरण कर स्वतंत्र भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विविधताओं से भरे हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति आपसी एकजुटता, सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना है। हम सभी को अपने दैनिक जीवन एवं कार्य व्यवहार में इन मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

मण्डलायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ करें तथा आमजन के बीच विश्वास, सहयोग और सौहार्द की भावना को बढ़ावा दें।

कार्यक्रम के अंत में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प दोहराया गया।

इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन मीनू राणा, अपर आयुक्त न्यायिक राजेश कुमार यादव, संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पाण्डेय आयुक्त कार्यालय के समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here