सर्वाेदय विद्यालयों में मनाई जाएगी सरदार पटेल की जयंती, विद्यार्थियों में दिखेगी एकता की भावना

0
1
Advertisement

लौह पुरुष के जीवन और योगदान से रूबरू होंगे छात्र-छात्राएं

Advertisement

निबंध, भाषण और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के जरिए दिया जाएगा राष्ट्रीय एकता का संदेश

देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आज समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के बीच विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में निबंध लेखन, भाषण, प्रश्नोत्तरी और विचार अभिव्यक्ति जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी सरदार पटेल के जीवन से जुड़ी प्रेरक घटनाओं और देश की एकता के लिए उनके प्रयासों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने का प्रयास होगा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here