प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026: डीएम ने परीक्षा केंद्रो का किया निरीक्षण

0
1
Advertisement

38208 परिक्षार्थियों के सापेक्ष 26069 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 12139 रहे अनुपस्थित,  68.22 प्रतिशत ने दी परीक्षा

Advertisement

अलीगढ़ : जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जनता इंटर कॉलेज छेरत सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी केंद्रों पर सतर्कता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिले में 02 पालियों में 39 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न कराई गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 में प्रथम एवं द्वितीय पाली में 19104-19104 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसके सापेक्ष प्रथम पाली में 12822 ने परीक्षा दी जबकि 6282 अनुपस्थित रहे। उपस्थित परीक्षार्थियों का प्रतिशत 67.11 रहा। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 13247 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 5857 अनुपस्थित रहे और उपस्थिति का प्रतिशत 69.37 रहा। जिले में दोनों पालियों में 38208 परिक्षार्थियों के सापेक्ष 26069 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 12139 अनुपस्थित रहे और 68.22 उपस्थिति का प्रतिशत रहा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here