निर्धारित समयसीमा में मानक के अनुरूप पूरा करें स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का निर्माण कार्य-अविनाश कुमार, डीएम

0
2
Advertisement

निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश

Advertisement

अलीगढ़ : जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शुक्रवार को रामपुर साथा में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूूट (एफ0सी0आई0) के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में उच्चीकृत कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना का निर्माण निर्धारित समयसीमा में प्रत्येक दशा में पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। कार्यों में अनावश्यक विलंब अथवा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता पंकज शर्मा ने बताया कि स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का निर्माण 10322 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया में कराया जा रहा है। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 49.46 करोड़ के सापेक्ष अब तक 34.62 करोड़ अवमुक्त किए जा चुके हैं। वर्तमान में कार्य की कुल भौतिक प्रगति 45 प्रतिशत है। परियोजना के द्वितीय चरण में हॉस्टल एवं अन्य आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएंगे। परियोजना पूर्ण करने की निर्धारित तिथि अक्टूबर 2027 है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सी0 एण्ड डी0एस0 को निर्देशित किया कि उपलब्ध धनराशि का सदुपयोग करते हुए कार्यों में अपेक्षित तेजी लाई जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here