जिला कारागार में बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

0
3
Advertisement


अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ श्री पंकज कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती साक्षी गर्ग ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य, भोजन एवं विधिक सहायता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाकशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए। इसके बाद कारागार अस्पताल का निरीक्षण कर उपचाराधीन बंदियों से उनके स्वास्थ्य एवं इलाज के संबंध में जानकारी ली। बंदियों ने उपचार से संतुष्ट होने तथा पर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध कराए जाने की बात बताई। सचिव ने बंदियों से उनके मुकदमों में अधिवक्ता की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।
उन्होंने महिला बैरक का निरीक्षण कर महिला बंदियों से उनकी समस्याओं एवं कारागार प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। महिला बंदियों ने किसी प्रकार की समस्या होने से इनकार किया। उन्हें भी आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में जागरूक किया गया। सचिव ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि जिन बंदियों को अधिवक्ता की आवश्यकता है, उनसे निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र प्राप्त कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को प्रेषित किए जाएं, ताकि पात्र बंदियों को शीघ्र विधिक सहायता उपलब्ध कराने की अग्रिम कार्यवाही की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार प्रशासन उपस्थित रहा।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here