परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही

0
5
Advertisement

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग ने छठ पर्व में बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा हेतु ऑपरेशन सतर्कता चलाया। 13 से 17 नवंबर तक, लंबी दूरी की स्लीपर बसों की सुरक्षा जांच हेतु चलाए गए पांच दिवसीय अभियान , ऑपरेशन सतर्कता के अंतर्गत प्रवर्तन कार्यवाही की गई।

Advertisement

अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन के डी सिंह गौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन के मार्गदर्शन पर सभी एक्सप्रेस वे के एंट्री और एक्जिट प्वाइंट्स पर चौबीसों घंटे निगरानी हेतु 15 स्टैटिक टीमें लगाई गई थीं। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में निरंतर अपने चेकिंग पॉइंट्स पर कार्यवाही कर रही थीं। इस अभियान में कार्यवाही के तहत कुल चेक  2534 वाहन (बसें) चेक की गई। जिसमें अनुमन्य क्षमता से अधिक सीट/स्लीपर – 73 चालान एवं 8 बंद ,अनुमन्य क्षमता से अधिक सवारी – 94 चालान एवं 9 बंद,
आपातकालीन निकास क्रियाशील न होना – 122 चालान एवं 16 बंद, अग्नि सुरक्षा उपकरण न होना/क्रियाशील न होना – 85 चालान एवं 13 बंद, परमिट शर्तों का उल्लंघन – 342 चालान एवं 27 बंद, चालक का नशे में होना – 2 चालान,अत्यधिक ऊंचाई/ माल लदा होना – 33 चालान एवं 4 बंद की कार्रवाई की गई।
श्री सिंह ने बताया कि कुल प्रवर्तन कार्यवाही-751 चालान, 77 बंद की कार्रवाई करते हुए 24.15 लाख रुपए प्रशमन शुल्क राजस्व जमा कराया गया। 9.32 लाख रुपए टैक्स प्राप्त हुआ।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here