Home अभी-अभी केक काटकर मनाया गया प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन

केक काटकर मनाया गया प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन

0

शाहजहांपुर। मैथोडिस्ट चर्च गोविंदगंज में सोमवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह प्रार्थना सभा कर यीशु मसीह को याद कर केक काटकर प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया। चर्च के पादरी अशोक श्रेष्ठा ने प्रार्थना कराई। इसके बाद भजन, पवित्र वचन आदि कार्यक्रम हुए। इस मौके पर पादरी अशोक श्रेष्ठा ने प्रभु यीशु के जन्म की विस्तार से कथा सुनाई। क्रिसमस पर प्रभु यीशु की आराधना के बाद केक काटा गया। क्रिसमस को लेकर चर्चों की विशेष सजावट की गई। प्रभु यीशु के जन्म संबंधित झांकियां भी सजाई गई। साथ ही एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version