
बाराबंकी। सदर विधानसभा के विकासखंड देवां के ग्राम कैथी, रायगंज, टान्टा, भगौतीपुर, बदरूददीनपुर, मे अपनी निधि से बनी इंटरलॉकिंग रोडो का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव साथ में गांव के सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
विधायक ने कहा कि हम समाजवादी और ज्यादातर लोग जातीय जनगणना चाहते है। सामाजिक न्याय का रास्ता जातीय जनगणना के बिना पूरा नहीं होगा। इससे समाज और लोकतंत्र मजबूत होगा। संविधान में जनता का भरोसा बढ़ेगा। जातीय जनगणना से पता चलेगा कौन, कितना पीछे है, किसे कितनी मदद की जरूरत है। भाजपा जातीय जनगणना का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि महज दो सौ रुपये का अनाज देकर भाजपा समाज और लोगों का कितना नुकसान कर रही है। इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, दवाएं, दूध के दाम बहुत बढ़ गए हैं। खाने पीने की हर चीज महंगी हो गई है। जो सामान महंगे हुए है उनका मुनाफा बड़े उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है। भाजपा सरकार आम जनता को लूट रही है। भाजपा ने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म होगा। आज भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है।
विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेक्टर और बूथ को मजबूत करना होगा। टकराव खत्म कर कार्यकर्ता बूथ और सेक्टर मजबूत करें। विधानसभा चुनाव में अगर समाजवादियों ने बूथ सम्भाल लिया होता तो सरकार समाजवादी पार्टी की होती। आम जनता के लिए इलाज मुफ्त होता, गरीबों को सुविधाएं मिल रही होती। भाजपा ने स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया। मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर और अन्य स्टाफ नहीं है। एम्बुलेंस सेवा बर्बाद हो गयी। अब फोन करने पर भी एम्बुलेंस नहीं आती है। भाजपा सरकार में गरीब को इलाज नहीं मिल सकता है। भाजपा सरकार में काम नही होता नाम बदल दिया जाता है।
विधायक ने कहा की लूट और भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ, जितना इस सरकार में हो रहा है। हजारों करोड़ रूपये का बजट खर्च हो रहा, लेकिन हर दिन सांड से मौत हो रही है। खेत बचाने के लिए किसान परेशान। फसलें बर्बाद हो रही है। ऐसा लगता है पूरे प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था सांड़ो के हवाले है।
इस अवसर पर उपस्थित वर्तमान प्रधान नन्हे लाल यादव ,राम सजीवन यादव बी डी सी, सुरेंद्र यादव, कामता यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, दीपक गुप्ता, संतोष जयसवाल, बाबुल मिश्रा, विश्राम प्रधान, विनोद प्रधान, दीपक यादव बी डी सी, जय किशन यादव बी डी सी, शिवा यादव बी डी सी, नमन यादव, अमर सिंह यादव, ङाऽ हरिनाम यादव, हनुमान यादव, कल्लू यादव, संतोष यादव, राम प्रकाश यादव, सुशील यादव, उदयकांत यादव संदीप प्रजापति पूर्व प्रधान कोमल रावत बालक राम आदि लोग उपस्थित रहे।