प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना हजारों निर्माण श्रमिकों के लिए संबल बनकर उभरी है। इसका मूल उद्देश्य पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियों और महिला श्रमिकों के विवाह को आर्थिक सहायता देकर सुगमता से सम्पन्न कराना तथा बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर रोक लगाना है। गोसाईगंज ब्लाक के श्री राजकुमार का परिवार इस योजना से लाभान्वित होने का सजीव उदाहरण है। श्री राजकुमार पुत्र श्री नाथूराम निवासी ग्राम कान्हूपुर, परिवां, ब्लाक गोसाईगंज जनपद बाराबंकी के पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं। वर्षों से राजमिस्त्री का काम कर श्री राजकुमार अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनकी सबसे बड़ी चिंता बेटी की शादी थी। सीमित आय में शादी का खर्च और सामाजिक रीति-रिवाज पूरे करना उनके लिए कठिन था।
श्रम विभाग के प्रचार-प्रसार अभियान में श्री राजकुमार को पता चला कि बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता मिलती है। श्री राजकुमार सभी शर्तें पूरी करते थे। उनका पंजीयन 3 साल पुराना था और अंशदान नियमित जमा था। उनकी बेटी की आयु 21 वर्ष थी और होने वाला दूल्हा 24 वर्ष का था।
योजना पूरी तरह ऑनलाइन है। श्री राजकुमार ने जन सुविधा केंद्र जाकर ीजजचरूध्ध्नचइवबूण्पद पोर्टल पर आवेदन किया। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज मैरिज सर्टिफिकेट, वर-वधु के आयु प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित विवाह कार्ड, कुटुंब रजिस्टरध्राशन कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति, कार्य प्रमाण पत्र, वर-वधु का श्रमिक द्वारा प्रमाणित फोटोग्राफ एवं किसी अन्य सरकारी योजना से लाभ न लेने का घोषणा-पत्र अपलोड करायें।
नियम के अनुसार शादी के 6 माह के भीतर आवेदन करना होता है। श्री राजकुमार ने बेटी की शादी के लिए नियमानुसार आवेदन कर दिया। आवेदन ऑनलाइन होने के बाद क्षेत्रीय श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दस्तावेजों की जांच की। अधिकारी ने श्री राजकुमार के निर्माण श्रमिक होने, अंशदान जमा होने और पुत्री की आयु का सत्यापन किया। ग्राम प्रधान से विवाह कार्ड की पुष्टि भी कराई गई। जांच में सब कुछ सही पाए जाने पर आवेदन स्वीकृत कर दिया गया।
श्री राजकुमार बताते हैं कि “शादी का खर्च सोचकर रातों की नींद उड़ गई थी, परन्तु इस योजना के अन्तर्गत 15 अप्रैल 2026 को अवध शिल्प ग्राम, वृन्दावन सेक्टर-09, शहीद पथ, लखनऊ में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें हमें भी इस योजना से लाभान्वित किया गया। बोर्ड से मिली 85 हजार की मदद से बेटी की शादी सम्मान से करायी गयी। प्रदेश सरकार द्वारा 14 अक्टूबर, 2025 के बाद होने वाले विवाह पर स्वजातीय विवाह में 65,000 रुपये, अंतर्जातीय विवाह में 75,000 रुपये और सामूहिक विवाह में 85,000 रुपये की सहायता दी जा रही है। इससे श्रमिक परिवारों को और राहत मिली है और अंतर्जातीय व सामूहिक विवाह को बढ़ावा मिल रहा है।
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के तीन बड़े सामाजिक लाभ हैं। पहला, आर्थिक सहायता से श्रमिक परिवार कर्ज के जाल से बच जाते हैं। दूसरा, आयु प्रमाण पत्र अनिवार्य होने से बाल विवाह पर रोक लगती है। तीसरा, अंतर्जातीय विवाह पर अधिक अनुदान देकर सामाजिक समरसता को प्रोत्साहन मिलता है। श्री राजकुमार के गांव में अन्य श्रमिकों ने अपनी बेटियों के लिए आवेदन किया है। ग्राम प्रधान भी अब विवाह कार्ड प्रमाणित करने से पहले आयु जरूर देखते हैं। इससे गांव में 18 वर्ष से पहले शादी का चलन लगभग खत्म हो गया है। श्री राजकुमार की कहानी बताती है कि सरकारी योजना की जानकारी और समय पर आवेदन कितना जरूरी है। यदि श्री राजकुमार पंजीकृत श्रमिक न होते या अंशदान जमा न होता, तो उन्हें लाभ न मिलता। इसलिए हर निर्माण श्रमिक को बोर्ड में पंजीयन कराना चाहिए और अंशदान समय से जमा करना चाहिए।
कन्या विवाह सहायता योजना ने श्री राजकुमार जैसे हजारों श्रमिकों की बेटियों की शादी को बोझ से उत्सव में बदल दिया है। 85,000 रुपये की डीबीटी सहायता ने न सिर्फ आर्थिक मदद दी, बल्कि श्री राजकुमार के परिवार को समाज में सम्मान भी दिलाया। यह योजना साबित करती है कि जब सरकार की नीयत साफ हो और क्रियान्वयन पारदर्शी हो, तो एक छोटी सी आर्थिक मदद भी किसी परिवार की सबसे बड़ी खुशी का कारण बन सकती है। श्रम विभाग का यह प्रयास ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के साथ ‘बेटी का विवाह सम्मान से कराओ’ के संकल्प को भी पूरा कर रहा है।

