राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), अलीगंज, लखनऊ के प्लेसमेंट अधिकारी एम. ए. खां ने बताया कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी सोमवार, 30 नवम्बर 2026 को संस्थान परिसर में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 09ः30 बजे से प्रारंभ होने वाले इस रोजगार मेले में देश की 18 प्रतिष्ठित औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जिनके द्वारा विभिन्न पदों पर लगभग 2,520 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस मेले में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
प्लेसमेंट अधिकारी एम. ए. खां ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में टाटा मोटर्स (लखनऊ), एम.आर.एफ. टायर्स (गुजरात), अडानी सोलर (मुंद्रा-कच्छ, गुजरात), अपना पेमेंट प्रा. लि. (लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, फैजाबाद व कानपुर), वी जी ऑटो कंपोनेंट (अहमदाबाद, गुजरात), अद्विक एनर्जी (कानपुर, हरदोई व कन्नौज), अशोक लेलैंड (पंतनगर, उत्तराखंड), मदरसन (नोएडा), लावा इंटरनेशनल (नोएडा), गुड लक इंडस्ट्रीज (सिकंदराबाद, उ.प्र.), अरविंद मिल्स (अहमदाबाद, गुजरात), बीयर ऑटोव्हील्स इंडिया प्रा. लि. (चिनहट, लखनऊ), के.वी.बी. स्टाफिंग सॉल्यूशंस (लखनऊ), टाटा मार्काेपोलो (लखनऊ), एयरटेल लिमिटेड (उत्तर प्रदेश) तथा क्राइमिक टेक्नोलॉजीज (उ.प्र., दिल्ली व हरियाणा) सहित कुल 18 कंपनियों व नियोजक संस्थाओं द्वारा भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों सहित गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली एवं हरियाणा में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से अप्रेंटिसशिप, ट्रेनी (छ।च्ै एवं स्म्।क्), ऑपरेटर, फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन, असिस्टेंट इंजीनियर, वायरमैन, पेमेंट बैंक एवं पिकर/लोडर आदि पदों पर चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष तक के (कंपनी एवं पद के अनुसार) हाईस्कूल (10वीं), इंटरमीडिएट (12वीं), आई.टी.आई. (विभिन्न ट्रेड), डिप्लोमा, स्नातक (बी.ए./बी.कॉम./बी.एससी.) तथा बी.टेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अर्ह होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं पद के अनुरूप ₹10,000 से लेकर ₹30,000 प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा, साथ ही कुछ कंपनियों द्वारा आवास एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
प्लेसमेंट अधिकारी एम. ए. खां ने इच्छुक एवं अर्ह अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए सोमवार, 30 नवम्बर 2026 को प्रातः 09ः30 बजे राजकीय आई.टी.आई., अलीगंज, लखनऊ परिसर में अपने समस्त मूल शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों, उनकी छायाप्रतियों, अद्यतन बायोडाटा, वैध पहचान पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

