जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं: समाजसेवी प्राग दत्त ने ग्रामीण मेधावी छात्रा शिवानी को दी आर्थिक सहायता और पुस्तकें

0
4
Advertisement

लखनऊ/अयोध्या | समाज में सकारात्मक बदलाव और शिक्षा के प्रसार के लिए हर सक्षम नागरिक को आगे आना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ ‘बेटी शक्ति सहयोग प्रोत्साहन’ अभियान की कड़ी में वरिष्ठ नागरिक, पूर्व लेखाधिकारी एवं समाजसेवी-पत्रकार प्राग दत्त ने अयोध्या धाम, राम गमन मार्ग स्थित ग्राम अलावलपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण मध्यम वर्गीय परिवार के राजेंद्र चौधरी एवं उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात की।

Advertisement

मुलाकात के दौरान पूर्व उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार, पौत्र ई. संजय दत्त, एमबीबीएस अध्यनरत छात्र आयुष दत्त, तथा सम राज अयोध्या फाइव स्टार होटल (निर्माणाधीन) के सूट्स बिक्री प्रतिनिधि महेश त्रिपाठी मौजूद रहे। उपस्थित प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण परिवार के दैनिक कार्यकलापों और मेहनत से प्रभावित होकर उनके प्रयासों की सराहना की।

सामान्य ज्ञान और सामान्य समझ की परीक्षा में खरी उतरीं शिवानी

वरिष्ठ नागरिक प्राग दत्त ने राजेंद्र चौधरी की पुत्री शिवानी चौधरी (जो गांव से दूर साकेत महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं) तथा शिखा चौधरी से विस्तृत बातचीत की। उन्होंने शिवानी से अकादमिक विषयों जैसे—जीव विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल, विज्ञान और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के अलावा देश-प्रदेश की समसामयिक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

प्राग दत्त ने शिवानी से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, संविधान शिल्पी डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर, गौतम बुद्ध, कबीर दास, संत रविदास, सूरदास, तुलसीदास, मुंशी प्रेमचंद, अब्राहम लिंकन, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, अटल बिहारी वाजपेयी, जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसी महान विभूतियों के योगदान पर प्रश्न पूछे।

इसके साथ ही, भारत के विभिन्न राज्यों, उनकी राजधानियों, राज्यपालों, कृषि एवं फसलों के चक्र, सरकार द्वारा निर्धारित धान व गन्ने के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), तथा अयोध्या धाम, लखनऊ व दिल्ली के सांस्कृतिक महत्व पर भी संवाद हुआ। दैनिक जीवन की व्यावहारिक समझ जैसे—खान-पान (घुटमा सांग, कढ़ी, रायता आदि बनाने के तरीके), स्वच्छता, ईमानदारी, अंधविश्वास व पाखंड से मुक्ति, और समाज के वंचित व पिछड़े वर्गों को शिक्षित व सशक्त बनाने के उपायों पर शिवानी ने अत्यंत सटीक व विचारशील उत्तर दिए।

सिविल सेवा (IAS) परीक्षा 2027 की तैयारी के लिए पूर्ण सहयोग का वादा

शिवानी की प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और लगन से प्रभावित होकर प्राग दत्त ने उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की वार्षिकी, भारत सरकार की वार्षिकी, मनोरमा इयरबुक एवं अन्य सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भेंट कीं। इसके साथ ही, उनकी आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता धनराशि के रूप में प्रदान की।

प्राग दत्त ने शिवानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा:

“आप निरंतर मेहनत करती रहें। जून 2027 में प्रस्तावित सिविल सर्विस (IAS) प्रारंभिक परीक्षा का आवेदन फॉर्म भरवाया जाएगा और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। यदि गांव स्तर पर परीक्षा की तैयारी में कोई बाधा आती है, तो लखनऊ, उत्तराखंड, लुधियाना या दिल्ली में निःशुल्क आवास, भोजन, अध्ययन सामग्री और मोबाइल रिचार्ज की व्यवस्था की जाएगी।”

उन्होंने परिवार को अपना मोबाइल नंबर दिया और संपर्क में रहकर सहायता का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएँ

इस अवसर पर भारत सरकार के सहायक निदेशक ई. प्रतीक, इंजीनियर रवि दत्त, समाजसेवी शशि चौधरी, आर्किटेक्ट अमर, पूर्व सूचना निदेशक प्रमोद कुमार, इंजीनियर संजय दत्त, आयुष और महेश त्रिपाठी ने शिवानी चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर प्रगति कर देश व समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here