विशेष पुनरीक्षण अभियान के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

0
1
Advertisement

बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया की अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 17 नवम्बर 2026 को मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन किया गया है। जिसकी सूची जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधिवत उपलब्ध करा दी गयी है। आयोग द्वारा निर्धारित समयसारिणी के अनुसार 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2026 तक दावे-आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे तथा अभियान अन्तर्गत प्राप्त प्रपत्र 06, 07 व 08 का निस्तारण 28 दिसम्बर 2026 तक करते हुए 04 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। पुनरीक्षण अभियान अन्तर्गत 28 व 29 नवम्बर 2026 विशेष अभियान तिथियां निर्धारित हैं।
जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने बताया कि 17 से 24 नवम्बर 2026 तक विधानसभावार प्राप्त प्रपत्रों का विवरण देते हुए बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 282-बलहा (अ.जा.) में क्रमशः 2344, 78 व 633 फार्म 06, 07 व 08 प्राप्त हुए है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 283-नानपारा में 2181, 463 व 614, विधानसभा क्षेत्र 284-मटेरा में 1738, 376 व 457, विधानसभा क्षेत्र 285-महसी में 1371, 289 व 421, विधानसभा क्षेत्र 286-बहराइच में 1828, 504 व 904, विधानसभा क्षेत्र 287-पयागपुर में 1122, 201 व 264 तथा विधानसभा क्षेत्र 288-कैसरगंज में 1470, 353 व 513 इस प्रकार सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः 12054, 2264 व 3806 प्रपत्र 06, 07 व 08 प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार डीईओ पोर्टल पर प्रत्येक दिन प्राप्त हुए फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 हेतु फार्मेट-9, 10, 11, 11ए, 11बी उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि ऐसे नागरिक जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहें हैं, या उससे पूर्व पूर्ण कर चुके हैं अथवा ऐसे पुरूष या महिलाएं जो पात्र होते हुए मतदाता सूची में उनका नाम सम्मिलित नहीं हैं, उनके अधिक से अधिक फार्म-06 भरवाकर अपने अथवा बूथ लेबिल एजेन्ट के माध्यम से संबंधित क्षेत्र के बूथ लेबिल अधिकारी को प्राप्त करा दिये जायें, जिससे उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सकें।
जिलाधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से यह भी अपेक्षा की गई कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में वर्तमान एवं पूर्व ग्राम प्रधानों तथा अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों को छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सामिल किये जाने हेतु प्रेरित किया जाय। डीएम ने पदाधिकारियों को सुझाव दिया कि  जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेण्ट नियुक्त कर लिये जायें एवं उनकी सूची संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दी जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नीतूरानी, भाजपा के प्रशासनिक प्रमुख श्रवण कुमार शुक्ल, कांग्रेस के महासचिव हमज़ा शफीक, सपा के जिला उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बन्टी, बसपा के मण्डल प्रभारी अशर्फी लाल गौतम, अपना दल (एस) के प्रदेश महासचिव विधि मंच संदीप चौधरी तथा आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अनुज कुमार पाठक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here