बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा तहसील व परगना नानपारा अन्तर्गत ग्राम यकघरा में खसरा/गाटा संख्या 94 के क्षेत्रफल 0.0450 हेक्टेयर में से 0.0400 हेक्टयर क्षेत्रफल भूमि श्रेणी 5-1 नवीन परती, तहसील व परगना नानपारा अन्तर्गत ग्राम बघौली में खसरा/गाटा संख्या 184 के क्षेत्रफल 0.0400 हेक्टयर भूमि श्रेणी 5-1 नवीन परती तथा तहसील व परगना नानपारा अन्तर्गत ग्राम सधुवापुर गोकुलपुर में खसरा/गाटा संख्या 696 के क्षेत्रफल 0.1110 हेक्टेयर में से 0.0400 हेक्टयर क्षेत्रफल भूमि श्रेणी 5-1 नवीन परती भूमि का आवंटन सम्बन्धित ग्रामों में स्वास्थ्य उपकेन्द्र के निर्माण हेतु प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग, उ.प्र. शासन लखनऊ के प़क्ष में किया गया है। इसी प्रकार तहसील महसी, परगना फखरपुर अन्तर्गत ग्राम कटहा में खसरा/गाटा संख्या 1मि के क्षेत्रफल 5.5430 हेक्टेयर में से 0.6070 हेक्टयर क्षेत्रफल भूमि श्रेणी 5-3(ड.) बंजर भूमि साइनटीफिक लैण्ड फिल के निर्माण हेतु प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग, उ.प्र. शासन लखनऊ के प़क्ष में तथा तहसील महसी व परगना फखरपुर अन्तर्गत ग्राम कटहा में खसरा/गाटा संख्या 1मि के क्षेत्रफल 5.5430 हेक्टेयर में से 2.0250 हेक्टयर क्षेत्रफल भूमि श्रेणी 5-3(ड.) बंजर भूमि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माण हेतु प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग, उ.प्र. शासन लखनऊ के प़क्ष में किया गया है।
ग्राम यकघरा, बघौली व सधुवापुर गोकुलपुर में निर्मित होगा स्वास्थ्य उपकेन्द्र
Advertisement
Advertisement
Advertisement

