स्मार्ट ग्राम भरतपुर में मूलभूत सुविधाओं से सम्बन्धित कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराये विभाग, समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

0
2
Advertisement

बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में दूरस्थ ग्राम भरथापुर के विस्थापित परिवारों के पुनर्वास हेतु ग्राम सेमरहना में विकसित किए जा रहे स्मार्ट ग्राम भरतपुर के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप विस्थापित परिवारों को बेहतर आवासीय एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्मार्ट ग्राम का विकास किया जा रहा है। ग्राम्य विकास, लोक निर्माण, विद्युत, जल निगम, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभागों द्वारा विभिन्न सुविधाओं को विकसित करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएं। आवासों में प्लास्टर, गोबर पेंटिंग, पीओपी, बाउंड्रीवाल, विद्युत वायरिंग एवं पंखे लगाने सहित शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, डीएफओ कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित, सीएमओ डॉ. संजय कुमार, एसडीएम मोनालिसा जौहरी, अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार, डीपीआरओ चन्द्रभान सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here