शाहजहापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल पर एक शोक सभा व कैंडल मार्च करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शोक सभा में प्रदेश सचिव अनूप वर्मा ने कहा की आज पूरा देश शोक में डूबा है वही भाजपा के लोग प्रतिपक्ष के नेता आदरणीय राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर पेशकर उनके पुतले फूंक रहे है,राहुल जी हमेशा सभी धर्मो का सम्मान किया है,मृतकों व घायलों को उचित मुआवजा दिया जाए। महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा की इस हादसे में सरकार और हाथरस प्रशासन की घोर लापरवाही है भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। एफआईआर दर्ज करने के नाम पर सिर्फ सेवादारों और आयोजको पर कार्यवाही की जा रही है जबकि बाबा को खुलेआम घूमने की छूट दी जा रही। युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी ने कहा की हाथरस हादसा बेहद दुखद है पूरी कांग्रेस पार्टी मृतक परिवारों के साथ खड़ी है हमारी नेता आदरणीय प्रियंका गांधी के निर्देश पर एक शिष्टमंडल हाथरस में मौजूद है और पीड़ित परिवारों के कांधे से कंधा मिलाकर हर संभव मदद का प्रयास कर रहे है। हम सब दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रख कैंडिल जलाकर शोक व्यक्त किया। शोक सभा व केंडिल मार्च में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा, अल्प. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना बाल्मिकी, अल्प संख्यक महानगर अध्यक्ष अफजाल खान, जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, कांग्रेस नेता अनस इकबाल,युवा नेता उन्नत मिश्रा,अदीब अहमद,पार्षद रामखिलावन मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा,नीरज अवस्थी, वकार आलम वारसी, सुशील शर्मा,अमान उल्ला खान,अश्वनी शुक्ला,प्रत्युष मिश्रा,शाश्वत मिश्रा,अनुभव कटारिया, शुएब अंसारी,सहित तमाम लोग शामिल रहे।
हाथरस में भगदड के दौरान हुई सैकडों की मौत पर कांग्रेसियों ने की शोकसभा
Advertisement
Advertisement
Advertisement