बहराइच । आयुक्त देवीपाटन मण्डल, गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा की गई पहल के माध्यम से जनपद में प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चतुर्थ शुक्रवार को ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जा रहा है। जिसके तहत नामित नोडल अधिकारी सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति श्रीमती ज्योति चौधरी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में 11 महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की गयी।
जनसुनवाई के दौरान फातिमा, सुनीता, रंजना देवी, शशिकला, शीतला देवी, सावित्री देवी, सहना, फूलजहां, श्रीमती प्रीति, सबराती देवी व अन्जू देवी द्वारा भूमि को कब्ज़ामुक्त कराने, प्रधानमंत्री आवास दिलाये जाने, चकमार्ग से कब्ज़ा हटाये जाने, खतौनी का दुरूस्त कराने, वृद्धावस्था पंेशन दिलाये जाने, बी.सी. संचालक के विरूद्ध कार्रवाई तथा पेड़ों से सम्बन्धित समस्या का समाधान कराये जाने से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किये गये।
’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ जन-सुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त हुए शिकायत पत्रों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना ही हमारी प्राथमिकता है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और संवेदनशील माहौल में अपनी बात रखने का अवसर देना तथा उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान कराना है। इससे दूर-दराज क्षेत्रों की महिलाओं को भी स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलेगी।
जिलाधिकारी श्री पाण्डेय द्वारा जनपद की महिलाओं का आहवान किया गया है कि प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चतुर्थ शुक्रवार को जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मध्यान्ह 12ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक आयोजित होने वाले ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर महिला अधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं रखें ताकि उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया कराया जा सके।


