निर्वाचन कार्यों में डिजिटल समन्वय को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईसीआई नेट एप डाउनलोड करने के निर्देश

0
2
Advertisement

अलीगढ़ :  भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप निर्वाचन संबंधी कार्यों में डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और निर्वाचन कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उनके अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन में ईसीआई नेट एप (ECI NET APP) डाउनलोड एवं इंस्टॉल करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं ऐप डाउनलोड करने के साथ ही अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मोबाइल फोन में भी ऐप इंस्टॉल कराना सुनिश्चित करें। ऐप डाउनलोड करने के उपरांत आवश्यक पंजीकरण एवं लॉगिन की प्रक्रिया भी अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और निर्देशों का अनुपालन सर्वोच्च प्राथमिकता पर तत्काल सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं मंशा के अनुरूप निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को समयबद्ध, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सुनिश्चित करें।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here