उत्तर प्रदेश राज्य दुग्ध परिषद को वित्तीय सहायता हेतु 33.72 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

0
3
Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य दुग्ध परिषद को वित्तीय सहायता योजनान्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्राविधानित धनराशि की द्वितीय किश्त के रूप में 33.72 लाख रूपये (रूपये तैंतीस लाख बहत्तर हजार मात्र) की धनराशि स्वीकृत की है।
इस सम्बन्ध में दुग्ध विकास विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दुग्ध आयुक्त दुग्धशाला विकास को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं। शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि को आहरित कर बैंक/डाकघर में नहीं रखा जाये। पूर्व में अवशेष धनराशि के उपभोगोपरान्त स्वीकृत धनराशि का आहरण आवश्यकतानुसार किया जाये। स्वीकृत धनराशि का निर्धारित मद से इतर किसी अन्य मद में किये जाने वाला व्यय वित्तीय अनियमितता माना जाये।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here