निषादराज बोट योजना के तहत 2 करोड़ 49 लाख 88 हजार रूपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत

0
3
Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार ने निषादराज बोट योजनान्तर्गत हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्राविधानित धनराशि की अवशेष धनराशि रूपये 249.8832 लाख (रूपये दो करोड़ उन्चास लाख अठासी हजार तीन सौ बीस मात्र) की स्वीकृति प्रदान कर दी है।  
इस सम्बन्ध में मत्स्य विकास विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए महानिदेशक मत्स्य को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का आहरण/व्यय योजना विषयक निर्धारित दिशा निर्देशों/गाइडलाइन्स एवं संगत नियमों के अनुसार किया जायेगा। स्वीकृत धनराशि का व्यय उन्हीं मदों/कार्याें में किया जायेगा जिस मद के लिए धनराशि स्वीकृत की जा रही है। अन्य किसी मद में न ही इसका व्यय किया जायेगा और न ही एक मद से दूसरे मद में इसका व्यावर्तन किया जायेगा। धनराशि का व्यय चालू वित्तीय वर्ष में ही सुनिश्चित किया जाये।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here