Home अभी-अभी बीजेपी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिनों तक करेगी विशेष...

बीजेपी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिनों तक करेगी विशेष अनुष्ठान

0

लखनऊ। यूपी में बीजेपी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कल से चलाएगी विशेष अभियान
बीजेपी कल से मंदिरों में साफ सफ़ाई अभियान चलाएगी, जुटेंगे बीजेपी के सभी दिग्गज नेता

रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में , बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी लखनऊ में , डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक लखनऊ के अलग अलग मंदिरों में साफ सफाई अभियान और दर्शन पूजन अभियान चलाएंगे

योगी सरकार के सभी मंत्री प्रभार वाले ज़िलों में रहेंगे मौजूद

14 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह अलीगढ़ महानगर में मठ, मंदिरों पर स्वच्छता के लिए श्रमदान करेंगे।

केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय वाराणसी, संजीव कुमार बालियान मुजफ्फरनगर, सत्यपाल सिंह बघेल आगरा तथा बीएल वर्मा बदायूं में स्वच्छता अभियान में सम्मिलित रहेंगे।

प्रदेश सरकार के मंत्री से सूर्य प्रताप शाही अयोध्या, स्वतंत्र देव सिंह प्रतापगढ़, लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा, जयवीर सिंह फिरोजाबाद, अनिल राजभर वाराणसी, अरविंद कुमार शर्मा आगरा, संदीप सिंह अलीगढ़, गिरीश चंद्र यादव जौनपुर, धर्मवीर प्रजापति आगरा, असीम अरुण हाथरस, दयाशंकर मिश्र दयालु बलिया, मयंकेश्वर शरण सिंह अमेठी, जसवंत सैनी बागपत, रामकेश निषाद बांदा, संजय गंगवार पीलीभीत, बृजेश सिंह गौतमबुद्ध नगर, केपी मलिक मेरठ, प्रतिभा शुक्ला अकबरपुर कानपुर, राकेश राठौर गुरु सीतापुर, सतीश शर्मा बाराबंकी, विजयलक्ष्मी गौतम देवरिया में स्वच्छता अभियान में सम्मिलित रहेंगे।

त्रियम्बक त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह लखनऊ, कांता कर्दम मेरठ, संतोष सिंह अलीगढ़, सलिल बिश्नोई झांसी, सतपाल सैनी हापुड़, बृज बहादुर भारद्वाज लखनऊ, सुनीता दयाल गाजियाबाद, दिनेश कुमार शर्मा हाथरस, मानवेंद्र सिंह अयोध्या, पदम सिंह चौधरी बहराइच प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य लखनऊ, अनूप गुप्ता लखनऊ, प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी, संजय राय लखनऊ, सुभाष यदुवंश लखनऊ, राम प्रताप सिंह चौहान अयोध्या प्रदेश मंत्री मीना चौबे वाराणसी, विजय शिवहरे आगरा, अनामिका चौधरी प्रयागराज, सुश्री पूनम बजाज अलीगढ़, शिवभूषण सिंह लखनऊ जिला तथा प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह 14 जनवरी को संत कबीर नगर में मठ, मंदिरों, शिवालयों में स्वच्छता अभियान में सम्मिलित होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version