दिनदहाड़े मां की गोद से पन्द्रह दिन की बच्ची को छीनकर भागे बाइक सवार

0
35
Advertisement

शाहजहांपुर। दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने मां की गोद से एक बच्ची को छीन कर फरार हो गए। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया। घटना से गुस्साए बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों ने बझेड़ा चैराहे पर जाम लगा दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव कोठा मंझा निवासी रविंद्र कुमार दिल्ली की एक फैक्टरी में काम करते हैं। वह शुक्रवार को ही काम पर वापस गए थे। उनकी पत्नी संगीता ने 15 दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे लेकर संगीता शनिवार को अपनी सास मिथिलेश के साथ शाहजहांपुर डाक्टर को दिखा कर घर वापस जा रही थी। ई-रिक्शा से बझेड़ा चैराहे पर उतरने के बाद दोपहर करीब तीन बजे संगीता बच्ची को गोद में लेकर सास के साथ पैदल गांव जा रही थी। बझेड़ा चैराहे से करीब आधा किलोमीटर दूर अपाचे बाइक पर आए दो बदमाशों ने संगीता की गोद से बच्ची को छीन कर भाग गए।शोर सुन कर आसपास के लोग मौके पर आ गए। जलालाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बच्ची की तलाश कर रही है, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लगा। मनोज कुमार अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि थाना जलालाबाद बझैडा चैराहे गाँव महुआडाडी के पास दो अज्ञात मोटरसाईकल सवार द्वारा महिला के साथ मारपीट कर 15 दिन की बच्ची को छीन लिया गया। घटना का जल्द से जल्द अनावरण करने हेतु थाना जलालाबाद, मदनापुर, कांट, अल्हागंज, सर्विलांस एवं एसओजी की 05 संयुक्त टीमों को लगाया गया है।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here