सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बहुत ही सिद्धि स्थान है लोग अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए आते हैं : गोप

0
58
Advertisement

बाराबंकी। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावण मास के तृतीय सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने पहुंच कर विधिवत पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बहुत ही सिद्धि स्थान है जहां पर हजारों लोग अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए आते हैं और भोले शंकर उनकी मनोकामना को पूर्ण करते हैं। मैं भोले नाथ के चरणों में शीश नमन करते हुए प्रार्थना करता हूं कि हे भोले नाथ देश और प्रदेश को आने वाली विपत्ति से बचाए और पूरे देश खुशहाली का वातावरण बना रहे। पूर्व मंत्री प्रत्येक वर्ष सावन के सोमवार को अपनी हाजरी भोले नाथ सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर पर जरूर देते हैं इसी क्रम में आज भी पहुंच कर दर्शन किए। पंडित जी ने विधिवत पूजा अर्चना कराकर जलाभिषेक कराया। इस मौके पर मौजूद लोगों में राम गोपाल रावत, डा कुलदीप सिंह, अभिषेक कुमार पिंटू सभासद, कृष्ण कुमार रावत, कुल्लूर सिंह, चंद्रेश यादव, आकाश यादव, मनोज यादव, अवधेश यादव, चंद्रशेखर यादव, गंगा राम रावत, अमित दीक्षित, वीरेंद्र मौर्य प्रधान, संतोष रावत, कुश्पाल सिंह आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here