हर घर से भावनात्मक जुड़ाव बनाने पर जोर दें कार्यकर्ता : उपेंद्र रावत

0
32
Advertisement


बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूर्ण होने पर 30 मई से शुरू हुए महासंपर्क अभियान को भाजपा ने 19 जुलाई तक बढ़ा दिया है। विशेष संपर्क अभियान के तहत अंतिम तीन दिन ताकत झोंकने का निर्णय शनिवार को हुई बैठक में लिया गया। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को हर घर से भावनात्मक जुड़ाव पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा हमे घर घर जाकर केवल भाजपा के पर्चे ही नहीं बाटने हैं बल्कि उनसे मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा भी करनी है। कहा कि हमे उनकी समस्याएं सुननी हैं और उसका स्थाई समाधान भी ढूंढना है। सांसद ने कहा हमे लोगों के दुख दर्द सुनने पर जोर देना चाहिए, इससे अपनेपन का एहसास होता है और जनता का भाजपा से संबंध प्रगाढ़ होता है। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 200 मिस कॉल कराने का लक्ष्य प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त हुआ है। उन्होंने संपर्क से समर्थन अभियान में जनपद को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त होने पर सांसद सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि विशेष अभियान के तहत 17, 18 व 19 जुलाई को अंतिम तीन दिन पूरी ताकत झोंक कर अभियान को सफल बनाना है। इस अवसर पर निवर्तमान विधायक शरद अवस्थी, अमरीश रावत, अरविंद मौर्य, गुरु शरण लोधी, शील रत्न मिहिर, प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, दिनेश पांडेय, नीता अवस्थी, सुशील जायसवाल, करुणेश वर्मा, सर्वेश अवस्थी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here