![IMG-20230428-WA0016](https://sandaulitimes.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230428-WA0016-696x522.jpg)
![](https://sandaulitimes.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230428-WA0016-1024x768.jpg)
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सूर्य के चारों ओर घुमते हुए इंद्रधनुष के अनोखे दृश्य ने सभी को हैरान कर दिया। यह दुलर्भ नजारा देखते कई लोगों ने इसे खगोलीय घटना की तस्वीरों और वीडियो को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां पूरी चमक बिखेर रहे सूरज के चारों तरफ एक गोला नजर आया,
सूरज के चारों तरफ बनी एक चमकती हुई रिंग दिखाई दी, इसे लोग कौतूहल के साथ देख रहे हैं, लोग इस बारे में तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोग मोबाइल पर तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस तरह की खगोलीय घटनाएं दशकों में एक बार होती हैं।
लोगों ने कैमरे मे कैद किया यह अद्भुत नजारा
इस अद्भुत नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आसमान में सूरज के चारों तरफ एक इंद्रधनुषी गोला बना हुआ है। हालांकि बिना बारिश के मौसम के इस तरह का नजारा लोगों में कौतूहल बना हुआ है। वहीं आसमान में दिखे इस अद्भुत नजारे को लोग अपने कैमरे में कैद करने लगे। देखते ही देखते इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
![](https://sandaulitimes.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230428-WA0017-767x1024.jpg)
इस खगोलीय घटना को लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं प्रकीर्णन और परावर्तन की वजह से होती हैं, क्योंकि जब वायुमंडल में बर्फ पर सूर्य की किरणें पड़ती तो ऐसा नजरा दिखता है। हालांकि इस तरह की आकृतियां बारिश के मौसम में तो अक्सर नजर आती हैं लेकिन इस मौसम में यह बहुत कम दिखाई देती हैं, वहीं कुछ लोग इस हेलो बता रहे हैं उनका मानना है कि इससे पहले भी देश के कई हिस्सों में सूर्य के चारों तरफ इस तरह की रिंग देखी गई है, इसलिए यह कई खगोलीय घटना नहीं है।