विधायक गौरव कुमार रावत द्वारा वीरांगना ऊदा देवी पासी जी की शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

0
11
Advertisement

बाराबंकी : आज शहर स्थित शांति पैलेस में विधायक गौरव कुमार रावत द्वारा वीरांगना ऊदा देवी पासी जी की शहादत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने उक्त विचार व्यक्त किये।  भारत की आजादी में वीरांगना ऊदा देवी पासी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है इनका जन्म 30 जून 1830 को लखनऊ के उजिरियाव गांव में हुआ था ऊदा देवी केवल एक योद्धा नहीं थीं, बल्कि वे दलित और स्त्री अस्मिता की वह प्रतीक थीं जिन्होंने 1857 के संग्राम में ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध लखनऊ के सिकंदर बाग में अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया वीरांगना ऊदा देवी पासी का शहादत दिवस (बलिदान दिवस) प्रतिवर्ष 16 नवंबर को मनाया जाता है।. इस अवसर देश उन्हें एक ‘स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वीरांगना’ रूप में याद करता है. ऊदा देवी पासी, जिनके साहस, नेतृत्व और शौर्य की गाथा लोकस्मृतियों में जीवित है.

Advertisement

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने अपने संबोधन में कहा इस क्रांति का केंद्र उत्तर भारत था, जहां अवध की राजधानी लखनऊ में नवाब वाजिद अली शाह के कलकत्ता प्रवास के बाद उनकी पत्नी बेगम हज़रत महल और उनके सहयोगियों ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध संग्राम का बिगुल फूंका. ऊदा देवी पासी बेगम हजरत महल के महिला सैन्य दस्ते की प्रमुख थी. ऊदा देवी का जन्म 30 जून को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के निकट उजरियांव गांव में हुआ था. कुछ दस्तावेज़ उनके जन्म का वर्ष 1829 लिखते हैं, और कुछ 1830. वह पासी समुदाय से थीं जो उत्तर प्रदेश में दूसरी सबसे बड़ी अनुसूचित जाति है. वह माता-पिता की इकलौती संतान थीं. उनका विवाह मक्का पासी से हुआ था. मक्का पासी नवाब वाजिद अली की सेना में शामिल थे और 10 जून 1857 को लखनऊ के पास चिनहट में अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे.

उनके पति की मृत्यु ने उन्हें और भी दृढ़ कर दिया. ऊदा देवी ने पति की मृत्यु का बदला लेने की प्रतिज्ञा ली. जिसका मौका उन्हें लखनऊ सिकंदर बाग में मिला.लखनऊ के सिकंदरबाग का युद्ध 1857 की क्रांति के सबसे भीषण संघर्षों में से एक माना जाता है. अंग्रेज़ों की सेना जब लखनऊ को पुनः अपने नियंत्रण में लेना चाहती थी, तब ऊदा देवी और उनकी महिला टुकड़ी ने वहां के मोर्चे की रक्षा का दायित्व लिया.

ऊदा देवी के शौर्य, साहस और शहादत को अंग्रेज अधिकारियों और पत्रकारों ने भी लिखा.

राना सफ़वी ने एक लेख ‘1857 की वीरांगनाएं, जिन्हें भुला दिया गया’ में ब्रिटिश सार्जेंट फ़ॉर्ब्स मिशेल की पुस्तक ‘रेमिनिसेंसेज़ ऑफ द ग्रेट म्यूटिनी’ के हवाले से लिखा है कि वे पीपल के एक बड़े पेड़ के ऊपर बैठी थीं और कई अंग्रेज सैनिकों को मार गिराने के बाद शहीद हुई थीं.

समकालीन सामाजिक एवं राजनीतिक महत्व

औपनिवेशिक इतिहास लेखन ने लंबे समय तक ऊदा देवी जैसी नायिकाओं को अनदेखा किया. उनके नाम को मुख्यधारा के इतिहास में स्थान नहीं मिला. लेकिन लोककथाओं, जनगीतों और स्थानीय स्मृति में उनका स्थान आज भी जीवंत है. आज सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर बहुजन अस्मिता का प्रतीक बन चुकी है. भारत में विशेषत: उत्तर प्रदेश में आज भी उनके शौर्य की गाथाएं लोकगीतों के रूप में गाई जाती हैं.

‘कोई उनको हब्शी कहता, कोई कहता नीच अछूत,
अबला कोई उन्हें बतलाए, कोई कहे उन्हें मजबूत.
लखनऊ की धरती लाल हुई, जब पासिन ने बंदूक उठाई.
अंग्रेज सिपाही कांप उठे, जब उदादेवी ने गोली चलाई.’

समकालीन भारतीय राजनीति में ऊदा देवी का नाम सामाजिक न्याय और दलित चेतना के प्रतीक के रूप में पुनर्स्थापित हो रहा है. पासी समुदाय और व्यापक दलित आंदोलन उन्हें ‘वीरांगना ऊदा देवी’ के रूप में सम्मानित करता है.

उत्तर प्रदेश में 30 जून को उनकी जयंती और 16 नवंबर को  ‘ऊदा देवी शहीद दिवस’ मनाया जाता है. यह स्मरण केवल एक व्यक्ति की वीरता का नहीं, बल्कि एक समुदाय की ऐतिहासिक पहचान के पुनरुद्धार का प्रतीक है.    इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव व रिजवान संजय के संयुक्त  संचालन में हुए उक्त कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू, समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता फरजान किदवई,नगर पालिका परिषद नवाबगंज की अध्यक्ष शीला सिंह, रिंकू सिंह, जिला महासचिव हिमांशु यादव,विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबेद सानू, प्रदेश सचिव सरताज चौधरी, हुमायूं नईम खान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति,  जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, जितेंद्र वर्मा, केशव राम वर्मा, विजय रावत भोला रावत, उमेश रावत,दिवाकर रावत, चन्द्र प्रकाश राजवंशी, जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह, अंकित वर्मा प्रधान शरीफ कुरैशी प्रधान सूरजपाल रावत,अनिल रावत, विनोद रावत,सुरेश रावत,मालती रावत, दीपराज रावत समेत आदि लोगों ने संबोधित किया।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here