छठ महापर्व पर मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट पर दिया भगवान सूर्य को अर्घ्य, श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
1
Advertisement

सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग द्वारा की गई स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की व्यापक व्यवस्थाओं ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय निकायों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सोशल मीडिया पर भी व्यापक सराहना हुई। छठ महापर्व के अवसर पर  #NagarVikasUP_Ka_ देश में नंबर वन पर ट्रेंड’ करने लगा। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमारे नगर कर्मियों के अथक परिश्रम, पुरुषार्थ और समर्पण से दिव्य भाव एवं स्वच्छ वातावरण में छठ महापर्व संपन्न हुआ। सभी की मेहनत रंग लाई और आज सुबह से ही यूपी के स्वच्छ छठ की गूंज सोशल मीडिया पर देशभर में सुनाई दे रही है। यह उपलब्धि प्रदेश के सभी सफाई मित्रों, नगर कर्मियों और नगरीय निकायों की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
छठ महापर्व के पावन अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा लखनऊ स्थित लक्ष्मण मेला घाट पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अटूट आस्था का प्रतीक है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर वह विगत कई दिनों से लगातार घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के साथ लक्ष्मण मेला घाट, झूलेलाल घाट, मेहंदी घाट सहित विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने पर जोर दिया। निरंतर निगरानी और नगर निगम की टीम के समर्पित प्रयासों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के संकल्प और मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। छठ महापर्व के अवसर पर प्रदेश के घाटों पर दिखाई देने वाली स्वच्छता, सुंदरता और भव्यता इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमारे सफाई मित्रों और नगर कर्मियों ने दिन-रात परिश्रम करके घाटों को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाया। उनकी मेहनत ने न केवल श्रद्धालुओं का मन जीता, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उत्तर प्रदेश की एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहचान स्थापित की है।
उन्होंने बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा प्रदेशभर में छठ घाटों के विकास, निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत ’अब तक कुल 101 छठ घाटों के विकास हेतु 120.34 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत/आवंटित की गई है।’ वित्तीय वर्ष 2024-25 में 33 घाटों के लिए 66.512 करोड़ रुपए, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 26 घाटों के लिए 29.318 करोड़ रुपए तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 42 घाटों के लिए 24.510 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत का प्रावधान किया गया है। इन प्रयासों का उद्देश्य छठ घाटों को स्थायी रूप से विकसित कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में छठ महापर्व के आयोजन को स्वच्छता, सुव्यवस्था और भव्यता का नया स्वरूप देने में नगरीय निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। घाटों की सफाई से लेकर आकर्षक सजावट, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं तक प्रत्येक स्तर पर नगर कर्मियों ने पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि ’जब सामूहिक संकल्प के साथ समर्पित भाव से कार्य किया जाता है, तो उसके सकारात्मक परिणाम पूरे देश के सामने आते हैं।’ सोशल मीडिया पर रुन्च्ब्पजपमेज्ञैंूंबीीब्ीींजी का देश में नंबर वन ट्रेंड करना इसी सामूहिक मेहनत और जनसहभागिता की सफलता का प्रतीक है।
मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने छठ महापर्व को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में योगदान देने वाले सभी सफाई मित्रों, नगर कर्मियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगी संस्थाओं की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति और नागरिक जिम्मेदारी का अभिन्न हिस्सा बननी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी नगरों को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here