समाजवादी छात्रसभा ने निकाली साइकिल रैली

0
70
Advertisement

मसौली बाराबंकी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आकाश यादव की अगुवाई में मसौली चौराहे से साइकिल रैली निकाली गई। पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश की जनता परेशान है। करीब एक वर्ष से किसान अपनी जायज मांगों को लेकर सड़कों पर हैं लेकिन पूंजीपतियों के हाथों कठपुतली बनी भाजपा सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओ से सपा की मजबूती के लिए जन अभियान चलाने की अपील की।
समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष आकाश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं से झूठे वादे कर केन्द्र एव प्रदेश में सरकार बना ली परन्तु अब रोजगार देने के बजाय रोजगारों को छीना जा रहा है। झूठ एवं फरेब की राजनीति करने वालो का चेहरा बेनकाब होने लगा है और युवाओं ने सोच लिया है कि यदि देश एवं प्रदेश में कोई काम कर सकती है तो वह समाजवादी पार्टी कर सकती है। छात्रसभा के प्रदेश प्रभारी मयंक यादव एवं प्रदेश सचिव अरविंद यादव ने कहा कि चौकीदार का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने किसानों को खेतों की रखवाली करने का चौकीदार बना दिया है। डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों को कमजोर कर दिया है।
साइकिल रैली मसौली चौराहे से निकलकर बड़ागाँव, बांसा, भूलीगंज, मसौली, देवकलिया होते हुए सपा नेता शकील सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर समाप्त हुई।
इस दौरान समाजवादी छात्रसभा के विधानसभा अध्यक्ष विकास यादव, जिला उपाध्यक्ष तुफैल सिद्दीकी, रोहित यादव, वरिष्ठ सपा नेता अजय कुमार वर्मा, राजेश यादव, फिरोज सिद्दीकी, रयान सिद्दीकी, लल्लू यादव प्रधान, हफीज राइन, मो. गय्यूर, अशोक यादव, जैसीराम यादव, शेष कुमार यादव, लल्ला यादव, अजय कुमार सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here