झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 50 करोड़ रुपये मंजूर

0
0
Advertisement

  राज्य सरकार ने झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के निर्माण की तैयारियों को गति देने के लिए 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में परियोजना के लिए निर्धारित 50,000 लाख रुपये के बजटीय प्रावधान में से यह राशि जारी की गई है। इससे एक्सप्रेसवे के राइट ऑफ वे में आने वाली बिजली की ट्रांसमिशन लाइनों, बिजली के खंभों, सरकारी स्कूलों और नलकूपों सहित अन्य बाधाओं को हटाने से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
  इस सम्बन्ध में अवस्थापना विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जारी धनराशि का उपयोग केवल परियोजना के लिए स्वीकृत कार्यों और निर्धारित लागत सीमा के भीतर ही किया जा सकेगा।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here