क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर द्वारा वृहद रोजगार मेले के आयोजन में 266 का हुआ चयन

0
1
Advertisement

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय  एवं मॉडल करियर सेंटर द्वारा वृहद रोजगार मेले के आयोजन में 266 का हुआ चयन

Advertisement

अलीगढ़ : राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड अलीगढ़ परिसर में बुधवार को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर एवं राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड अलीगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 18 नियोजकों के सापेक्ष 393 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग कर 266 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले का शुभारंभ अमर नाथ ठाकुर स्टेशन डायरेक्टर नरौरा एटॉमिक पावर स्टेशन, पदम सिंह चेयरमैन सीएसआर कमेटी नरौरा एटॉमिक पावर स्टेशन, विवेक कुमार मुख्य अधीक्षक नरौरा एटॉमिक पावर स्टेशन, सिद्धार्थ मित्तल जिला सेवायोजन अधिकारी एवं राम कुमार यादव उप महाप्रबंधक राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेला प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी प्रतिनिधियो से मेला स्थल पर ही ऑफर लेटर प्रदान कराए गए।
शुभम शर्मा यंग प्रोफेशनल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अभ्यर्थियों की करियर काउंसलिंग की गई। अभ्यर्थियों को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के विषय में जागरूक कर अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया।
इस मौके पर योगेश शर्मा, सुशील कुमार सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, लव कुमार, जाने आलम, हर्षित शर्मा, देवेंद्र गौतम, विवेक मंगल उपस्थित रहे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here