मण्डलायुक्त ने दीपावली पर्व पर सरस मेले का किया भव्य शुभारंभ, ग्रामीण महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों को मिला नया बाजार

0
0
Advertisement

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर आयुक्त कार्यालय परिसर में जिलास्तरीय सरस मेले का गरिमामयी शुभारंभ आयुक्त अलीगढ़ मण्डल ओ.पी. आर्य द्वारा किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को एक बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। यह मेला 05 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विकास खंडों से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।
मण्डलायुक्त ओ.पी. आर्य ने मेले के शुभारंभ के अवसर पर सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की रचनात्मकता एवं उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों के आयोजन से ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को सुदृढ़ बल मिलता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर बनती है। कार्यक्रम के अंत में जिला मिशन प्रबंधन इकाई, अलीगढ़ के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मेले के सफल संचालन और ग्रामीण महिलाओं को प्रोत्साहित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मण्डलायुक्त ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन स्वदेशी और हस्तनिर्मित उत्पादों को खरीदें और दीपावली के इस पर्व पर वोकल फॉर लोकल को अपनाकर ग्रामीण महिलाओं का उत्साहवर्धन करें।
मण्डलायुक्त ने मेले का जायजा लेने के दौरान पाया कि इस मेले में जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से आए स्वयं सहायता समूहों द्वारा दीपावली के पावन पर्व के अनुकूल हस्तनिर्मित और आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में प्रदर्शित प्रमुख उत्पादों में विकास एसएचजी (ग्राम- रफायतपुर, विकास खंड-गोण्डा) इनके द्वारा दीपावली की विशेष सजावट सामग्री का प्रदर्शन और विक्रय एवं बजरंगबली एसएचजी (ग्राम – नगला जगदेव, विकास खंड – गोण्डा) यह समूह शुद्ध घरेलू मसाले और अचार की रेंज एवं अम्बेडकर एसएचजी (ग्राम – बिसौरा, विकास खंड – गंगीरी) इस समूह द्वारा आकर्षक और आधुनिक ग्लास लैंप एवं शनि देव एसएचजी (ग्राम – पिलौना, विकास खंड – जवाँ) इनके द्वारा पर्यावरण अनुकूल दौना और पत्तल तैयार किए गए एवं जय विष्णु एसएचजी (ग्राम – गाँव खेड़ा, विकास खंड – अतरौली) यह समूह बेहतरीन रेडीमेड कपड़ों, सहेली एसएचजी (ग्राम – इज्जतपुर, विकास खंड – अतरौली) महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता वाले सैनेटरी पैड्स का स्टॉल लगाया गया, राधे-राधे एसएचजी (ग्राम – हरी रामपुर, विकासखंड – इगलास) इनके स्टॉल पर पारंपरिक रूप से तैयार अचार, मुरब्बा और शुद्ध हींग, महक एसएचजी (ग्राम – बहादुरपुर, विकासखंड – जवाँ) यह समूह सर्फ, टॉयलेट क्लीनर और हैंडवाश जैसे घरेलू सफाई उत्पाद, श्री राघव एसएचजी (ग्राम – उखलाना, विकास खंड – धनीपुर) इनके द्वारा दीपावली पूजन के लिए विशेष रूप से पूजा सामग्री तैयार की गई है।  
इस अवसर पर जेडीसी मंशाराम यादव, जेडी कृषि, डीडी दिव्यांगजन, उपायुक्त एनआरएलएम सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, स्वयं सहायता समूह की महिलाए आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here