सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिस प्रशासन द्वारा मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

0
5
Advertisement

एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ हमीरपुर। लौह पुरुष, भारत रत्न एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को जनपद हमीरपुर पुलिस प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश की संप्रभुता के प्रति समर्पण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की भावना मजबूत करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डाला गया। देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने, आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here