
युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं संतों ने किया अभिनंदन,
अयोध्या में पदयात्रा, गोकुल रसोई में कार्यक्रम का समापन।
अयोध्या: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व संभालने के बाद हर्षवर्धन सिंह के प्रथम अयोध्या आगमन पर सोमवार को लखनऊ से अयोध्या तक जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनंदन हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद उनके इस प्रथम आगमन को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों में विशेष उत्साह रहा लखनऊ से अयोध्या तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं,स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं की सहभागिता रही । स्वागत कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर लखनऊ के 1090 चौराहा स्थित सैनिक क्रिकेट
स्टेडियम में प्रथम स्वागत मानवेंद्र प्रताप सिंह
नगर अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा एवं नगर उपाध्यक्ष, भाजपा लखनऊ महानगर, धीरेन्द्र पाण्डे ‘धीरू’
जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा एवं जिला महामंत्री, भाजपा
लखनऊ, गौरव सिंह चौहान जिला महामंत्री, भाजपा लखनऊ एवं अनिकेत तोमर जिला उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, आगरा सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजधानी लखनऊ में द्वितीय स्वागत मटियारी हनुमान मंदिर के निकट अश्वनी सिंह ‘लिटिल’ जिलाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, बलिया, लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता राजशेखर सिंह, आशुतोष शुक्ला, आशुतोष ठाकुर एवं विभूम तिवारी ने अभिनंदन किया।
लखनऊ बाराबंकी सीमा रेखा पर सुनील सिंह ‘सूरज’ पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं अमित सिंह जिला उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, लखनऊ ने स्वागत किया। बाराबंकी जनपद में प्रवेश करते ही सफेदाबाद चौराहे पर रोहित सिंह
जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, बाराबंकी के
नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बाराबंकी में सागर कॉलेज के निकट बॉक्स पार्क में
खुर्रम बेग, रूपेश प्रताप सिंह ‘लकी’ जिला मंत्री,
भाजपा बाराबंकी ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
रुदौली में फायर स्टेशन के निकट आशीष शर्मा,
आलोक यादव, तेज तिवारी एवं शुभम तिवारी, आकाशशर्मा एवं अतुल पांडे, रौनाही टोल प्लाजा पर आशीष तिवारी, रणधीर सिंह ‘लल्ला’ एवं विश्वनाथ सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर काफिले को आगे अयोध्या की ओर प्रस्थान किया।
हर्षवर्धन सिंह के काफिले का
अयोध्या महानगर में प्रवेश होते ही स्वागत एवं अभिनंदन का सिलसिला विशाल रूप में दिखाई दिया।सहादतगंज में अयोध्या महानगर भाजपा के सभी
पदाधिकारियों, करियप्पा मंडल की टीम एवं प्रदीप सिंह ने भव्य स्वागत किया। नियावा में युवा मोर्चा टेढ़ी बाजार में अयोध्या मंडल के पदाधिकारियों एवं पूज्य संतों,चूड़ामणि चौराहे पर
पार्षद अंकित त्रिपाठी एवं मिंटू प्रधान ने भवदीय चौराहे पर शुभम सिंह ठाकुर ने साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में पदयात्रा करते हुए हर्षवर्धन सिंह गोकुल रसोई पहुंचकर महापौर, विधायकगण, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं,संतों, युवा साथियों
के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपा गया राष्ट्रीय
महामंत्री का दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं
बल्कि युवाओं की आकांक्षाओं, संगठन की अपेक्षाओं और समाज के प्रति उत्तरदायित्व को और व्यापक स्तर पर निभाने का अवसर है। मैं पूरी निष्ठा एवं
समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने तथा राष्ट्र और समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए
प्रतिबद्ध हूँ।











