लखनऊ के इन्दिरा गांधी नक्षत्रशाला में शुरू होगा खगोलिकी का 15 दिवसीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम

0
1
Advertisement

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित इन्दिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों तथा खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले आम नागरिकों के लिए ‘Certificate Course in Astronomy & Astrophysics – Level I’ का आयोजन किया जा रहा है। यह 15 दिवसीय अल्पकालिक पाठ्यक्रम 15 नवम्बर से 25 दिसम्बर 2026 तक चलेगा।
पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी की मूल अवधारणाओं से परिचित कराना तथा आधुनिक दूरबीन और आकाश अवलोकन की व्यावहारिक जानकारी देना है। प्रशिक्षण सत्र शनिवार, रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के दिनों में ऑफलाइन माध्यम से आयोजित होंगे। इसमें सौरमंडल, तारे एवं तारामंडल, खगोलीय निर्देशांक प्रणाली, दूरबीन का संचालन, सूर्य एवं सौर मौसम तथा रात्रिकालीन आकाश अवलोकन जैसे छह प्रमुख विषयों पर सैद्धांतिक व्याख्यान के साथ हैंड्स-ऑन गतिविधियाँ भी शामिल हैं।
पंजीकरण शुल्क मात्र ₹1,000 निर्धारित किया गया है। न्यूनतम 15 एवं अधिकतम 50 प्रतिभागी लिए जाएंगे। सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। विज्ञान विषयों के स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, किन्तु खगोलिकी में रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण के लिए निम्नलिखित लिंक का उपयोग कर सकते हैं-  
https://forms.gle/KXfZs58Vt6VfiZSC8
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश का यह प्रयास युवाओं में वैज्ञानिक  दृष्टिकोण विकसित करने, खगोल विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने तथा उन्हें प्रेक्षणात्मक खगोल विज्ञान का व्यावहारिक अनुभव कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here