आजीविका मिशन के समूहों द्वारा बनाए जा रहे गिफ्ट हैंपर के लिए ग्रामीण उपभोक्ताओं में बढ़ी दिलचस्पी

0
1
Advertisement

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीण महिलाओं के आजीविका संवर्धन के बहुत ही सफल व प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण की दिशा में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बहुत ही कारगर कदम उठाये गये हैं। लखपति दीदी के लक्ष्यों की ओर निरन्तर अग्रसर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन उत्तर प्रदेश में त्यौहारों के दृष्टिगत नये कलेवर में काम कर रहा है।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित हो रहे स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर बनाए गये उत्पादों को लेकर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में एक अलग तरह की रौनक दिख रही है।
 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक श्री अरूण कुमार ने बताया कि हजारों समूह सदस्यों द्वारा बाजार की मांग के अनुसार डिजाइनर दिए एवं मोमबत्तियों के साथ  त्योहार से संबंधित विभिन्न तरह के उत्पाद तैयार किये गये हैं। शहरों के तर्ज पर समूह के बने उत्पादों के अलग-अलग तरह के गिफ्ट हैंपर तैयार कराए गये हैं। बताया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उनके उत्पादों को बिक्री हेतु पंजीकृत कराया गया है। मिशन निदेशक ने बताया कि भारी संख्या में समूहों द्वारा गाय के गोबर से एवं पंचगव्य से गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, मधुमक्खी के छत्ते से निकले मोम से बनी फैंसी मोमबत्तियां एवं दिए तैयार किये गये हैं, जो कि पूरी तरह से इको फ्रेंडली है और देखने में उतने ही खूबसूरत भी है। इसके अतिरिक्त हवन सामग्री जिनमे धूप बत्ती, अगरबत्ती एवं पूजा सामग्री आदि समूहो द्वारा बनाये गये हैं।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here