मा0 राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ भ्रमण कार्यक्रम

0
2
Advertisement

अलीगढ़ : मा0 राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उत्तर प्रदेश श्री दानिश आजाद अंसारी 02 नवंबर सोमवार को सांय 07 बजे अलीगढ़ सर्किट हाउस पधारकर रात्रि विश्राम करेंगे।
अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर एवं प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल संगीता देवी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मा0 मंत्री जी 03 नवंबर को सर्किट हाउस सभागार में प्रातः 10 बजे विभागीय समीक्षा बैठक करने के उपरांत 01 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
12 नवंबर को विकास भवन में होगी जिला सिंचाई बंधु की बैठक

Advertisement

 अलीगढ़ : अधिशासी अभियंता अलीगढ़ खंड गंगा नहर राजेंद्र कुमार ने बताया कि मा0 अध्यक्ष/प्रशासक जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह की अध्यक्षता में जिला सिंचाई बंधु की बैठक 12 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर आवश्यक सूचनाओं एवं अभिलेखों सहित प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here