राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद अयोध्या आगमन पर हर्षवर्धन सिंह का होगा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

0
13
Advertisement

लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं रामराज्य अयोध्या के संस्थापक हर्षवर्धन सिंह का राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व संभालने के बाद प्रथम अयोध्या आगमन 2 नवम्बर को होगा।

Advertisement

हर्षवर्धन सिंह का अयोध्या यात्रा का शुभारंभ लखनऊ के 1090 चौराहा से प्रातः 9:00 बजे होगा। वे बाराबंकी मार्ग से होकर दोपहर 12:00 बजे सहादतगंज पहुँचेंगे, जहाँ से भव्य अभिनंदन यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा अयोध्या शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।

यात्रा के दौरान अयोध्या महानगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रमों की जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गई हैं। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।

हर्षवर्धन सिंह के प्रथम अयोध्या आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खासा उत्साह है। यह आयोजन संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के स्नेह, विश्वास और एकजुटता को प्रदर्शित करेगा।


Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here