कलेक्ट्रेट में चित्र प्रदर्शनी, विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए याद किए गए लौह पुरुष

0
5
Advertisement

हमीरपुर। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को जनपद में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं सूचना विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में चित्र प्रदर्शनी, विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी अशोक कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने सूचना विभाग की ओर से लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सरदार पटेल के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here