कपूरथला स्थित उत्थान आडिटोरियम भवन में आयोजित हुआ ’मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’विभिन्न विभागों  द्वारा स्टाल लगाकर लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित।

0
2
Advertisement

बहराइच। मा. कार्यपालक अध्यक्ष, वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में कपूरथला स्थित उत्थान आडिटोरियम भवन, बहराइच में ’मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ का सफल आयोजन किया गया।
’मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच राजेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उपरोक्त आयोजित कार्यक्रम में मा. प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बहराइच संजय कुमार-।।,  मा. पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच, हरेन्द्र प्रसाद, मा. अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता प्रतितोष, बहराइच सुरेश चन्द्र भारती, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवन्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दूबे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच विनोद कुमार यादव व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, लाभार्थीगण उपस्थित रहें एवं समस्त प्रशासनिक विभाग द्वारा लगाये गये स्टालों पर उनके कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रिया कुमारी राय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बहराइच व सुश्री रूपाली तिवारी, सिविल जज (अ0ख0)/एफ0टी0सी0, बहराइच द्वारा किया गया।
मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच राजेश कुमार सिंह द्वारा मेगा वृहद सहायता एवं सेवा शिविर के दौरान आयुष्मान व आभा, दिव्यांग पेंशन योजना, शहरी आवास योजना व स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, श्रम, व्यक्तिगत शौचालय, पारिवारिक लाभ योजना, निषादराज बोट योजना व मापेड विद आईस बाक्स योजना, कृषक दुर्घटा बीमा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अन्त्योदय राशन कार्ड, फार्मा कशीनरी एवं कृषि यन्त्र योजना, निराश्रित महिला अनुदान तथा कौशल विकास योजना से सम्बन्धित लाभार्थियों एवं हिताधिकारियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र, टूल किट, डैमो चेक एवं गोल्डेन कार्ड, कृषि यंत्र इत्यादि का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्प्रासन, महिला स्वयं सहायता समूहों को आर.एफ. व सी.आई.एफ. के वितरण के साथ-साथ अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया।
इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम के दौरान महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इण्टर कालेज, बहराइच, प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर व प्राथमिक विद्यालय, फखरपुर के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उत्कृष्ठ प्रस्तुति की गयी। उनकी उत्कृष्ठ प्रस्तुति के लिए तथा उनका मनोबल बढ़ाने के लिए माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच द्वारा उन छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।  
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच विनोद कुमार यादव ने बताया कि मेगा वृहद सहायता एवं सेवा शिविर के दौरान ग्राम्य विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास, नरेगा, स्वास्थ्य, लघु उद्योग, पशुपालन, कृषि, एक जनपद एक उत्पाद, डूडा, सोशल सेक्टर, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, कौशल विकास, सेवा योजना, श्रम, अतिरिक्त ऊर्जा, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान विभाग के साथ-साथ बैंकर्स द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ लाभार्थियों के पंजीकरण की कार्यवाही भी गयी।
कार्यक्रम के अन्त में नोडल अधिकारी, मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर/प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, बहराइच सुश्री शैली रॉय द्वारा इस ’मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया एवं पुलिस फोर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here